रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीती सीपीएल ट्रॉफी
रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाई है। टीम पहले से ही सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम थी और अब टीम ने पांचवीं बार खिताब जीता है। @CPL इस तरह टीकेआर ने अपने ही रिकॉर्ड को…

रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाई है। टीम पहले से ही सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम थी और अब टीम ने पांचवीं बार खिताब जीता है।

इस तरह टीकेआर ने अपने ही रिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत किया है। 5 साल के इंतजार के बाद फिर से ट्रिनबागो टीम विजेता बनी है। फाइनल में गयाना अमेजन वॉरियर्स को हार मिली है।
सातवीं बार खिताबी मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स को हार मिली। कैरेबियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के फाइनल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स की भिड़ंत देखने को मिली। मुकाबला हाई स्कोरिंग नहीं था, लेकिन एक समय पर लगा था कि मैच रोमांचक मोड़ तक पहुंच सकता है।
हालांकि, अकील हुसैन ने मैच को 18वें ओवर में ही खत्म कर दिया। गयाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन ही 8 विकेट खोकर बनाए थे, जिसमें 30 रन इफ्तिखार अहमद, 28 रन बेन डरमॉट ने बनाए और 25 रन ड्वाइन प्रिटोरियस ने बनाए। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से सौरभ नेत्रवल्कर ने 3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट अकील हुसैन को मिले।
वहीं, 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो की टीम को अच्छी शुरुआत मिली, क्योंकि 33 रन 15 गेंदों में टीम ने बना लिए थे। इसके बाद विकेट गिरते चले गए तो लगा कि मैच रोमांचक हो सकता है। 116 रन पर 7 विकेट टीकेआर ने खो दिए थे, लेकिन अकील हुसैन ने 7 गेंदों में 16 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई।
अकील हुसैन प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि किरोन पोलार्ड प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवां खिताब सीपीएल का जिता है, जबकि दूसरे नंबर पर जमैका थलावाज है, जो अब सीपीएल का हिस्सा नहीं है।
इस टीम ने एक भी फाइनल नहीं गंवाया था। एक बार ट्रिनबागोकी टीम हार चुकी है, जो 2023 का सीजन था। एक-एक बार गयाना अमेजन वॉरियर, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स और सेंट लूसिया किंग्स ने जीता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
