ऐसे हुई थी रिंकू व प्रिया की मुलाकात, पिता बोले, शादी तय लेकिन सगाई में अभी समय
स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के बीच शादी पक्की हो चुकी है। प्रिया सरोज जौनपुर की मछलीशहर सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी सपा से विधायक हैं। शनिवार को मीडिया से बात…

स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के बीच शादी पक्की हो चुकी है। प्रिया सरोज जौनपुर की मछलीशहर सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी सपा से विधायक हैं। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए प्रिया सरोज के पिता ने रिंकू और प्रिया के रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दिल्ली में एक मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोस्ती से बात प्यार तक पहुंची। दोनों आपस में शादी के लिए सहमत थे लेकिन चाहते थे कि दोनों के परिवार वाले चाहेंगे तो विवाह के बंधन में बंधेंगे।
बच्चों की इच्छा पर गुरुवार को रिंकू सिंह के पिता से उनकी मुलाकात हुई। उनसे कहा गया कि दोनों बच्चे शादी के लिए सहमत हैं। हम लोगों को भी बात को आगे बढ़ाना चाहिए। इस पर वह भी सहमत थे। रिंकू सिंह और प्रिया की सगाई की तारीख के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी टी-20 और आईपीएल होने जा रहा है। फरवरी में संसद का भी सत्र होने जा रहा है। ऐसे में दोनों बच्चे बिजी रहेंगे।
दोनों की सुविधाओं को देखते हुए सगाई की तारीख तय होगी। हालांकि यह भी जोड़ा कि टी-20 और आईपीएल के बीच हम लोग तारीख तय करने के लिए बात करेंगे। आईपीएल के बाद किसी तारीख पर सगाई होगी। शादी की तारीख पर कहा कि अभी तो पहली बार दोनों बच्चों के परिवार वाले मिले हैं। सारी बातें बैलेंस में है। बाद में बैठक करके शादी की तारीख भी तय होगी।
तूफानी सरोज ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह बतौर क्रिकेटर ही नहीं बतौर इंसाफ भी बहुत अच्छे हैं। उनके अंदर इंसानियत है। वह लोग बहुत गरीबी से उठे हैं। पूरा परिवार बहुत अच्छा है।
तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों एक साल से बातचीत कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि बहुत लंबे समय से दोनों की दोस्ती थी। प्रिया दिल्ली में पढ़ाई कर रही थीं और रिंकू क्रिकेट खेल रहे थे। शादी के लिए किसने प्रपोज किया? इस सवाल पर कहा कि यह तो उन दोनों से ही पूछना चाहिए। दोनों एक साल से एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। किसने और कब पहल की, किसने प्रपोज किया यह तो वही दोनों बता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
