द इंडियन व्यू

राहुल गांधी शुक्रवार को जुबीन गर्ग के समाधि स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि

गुवाहाटी : 16 अक्टूबर (हि.स.)। असम के दिवंगत कलाकार जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जारी जनभावनाओं के बीच अब राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सोनापुर स्थित जुबीन के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें…

Ragwendra P Singh
October 16, 2025
1 min read
राहुल गांधी शुक्रवार को जुबीन गर्ग के समाधि स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि

गुवाहाटी : 16 अक्टूबर (हि.स.)। असम के दिवंगत कलाकार जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जारी जनभावनाओं के बीच अब राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सोनापुर स्थित जुबीन के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी की इस यात्रा को जनता की भावनाओं से जुड़ने और प्रदेश में कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति दिखाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी असम की मौजूदा स्थिति, कानून-व्यवस्था और सरकार की भूमिका पर भी टिप्पणी कर सकते हैं।

इधर, उनके आगमन से पहले ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। समाधि स्थल और आसपास के इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जुबीन गर्ग की मृत्यु को लेकर उपजी जनभावनाएं असम की राजनीति में बड़ा असर डाल सकती हैं और राहुल गांधी का यह दौरा उसी भावनात्मक माहौल को साधने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।