राहुल गांधी 'वोट अधिकार यात्रा' के जिला समन्वयकों में बिहार के नेताओं का नाम नहीं, भाजपा-जदयू ने उठाए सवाल
पटना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के 17 अगस्त से प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा को लेकर भाजपा और जदयू ने जोरदार निशाना साधा है। इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि यह यात्रा बिहार के मतदाताओं…

पटना : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के 17 अगस्त से प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा को लेकर भाजपा और जदयू ने जोरदार निशाना साधा है। इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि यह यात्रा बिहार के मतदाताओं के मतदान अधिकार को लेकर है, लेकिन इस यात्रा के जिला समन्वयकों की सूची में एक भी बिहार के नेता का नाम नहीं है।
दरअसल, राहुल गांधी की यह यात्रा रोहतास जिले से शुरू होगी और विभिन्न जिलों में जाएगी। कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर 25 जिलों में एक-एक समन्वयक की नियुक्ति की है। इसे लेकर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा और जदयू का कहना है कि जिन नेताओं को समन्वयक के तौर पर नियुक्ति की गई है, उनमें से एक भी बिहार के नहीं हैं।
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह यात्रा बिहार में होनी है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी बिहार के नेताओं को नहीं दी गई है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या बिहार के लोग प्रबंधन नहीं कर सकते थे? उन्होंने कहा, वे बिहार के लिए आ रहे हैं और बिहार के नेताओं की राजनीतिक योग्यता की बलि चढ़ा दी।
यह साफ है कि उन्हें बिहारियों पर भरोसा नहीं है। बिहारी कभी बोझ नहीं बनता। उन्होंने कहा कि इस समन्वयकों की सूची में 25 नाम हैं, लेकिन एक भी बिहार के नेता के नाम नहीं हैं। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, वे यहां कम से कम 25 जिलों में जाएंगे, लेकिन समन्वयक अन्य राज्यों के नेताओं को बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहारियों से इतनी नफरत हो गई है? उन्होंने कहा कि रोहतास में पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में भीड़ नहीं पहुंची थी, इस कारण बिहारियों से यह कांग्रेस की नफरत है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
