द इंडियन व्यू

राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आवास पर गुरुवार रात को इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं की अहम बैठक हुई. इस बैठक में 25 दलों के लगभग 50 नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव में धांधली और एसआईआर…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आवास पर गुरुवार रात को इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं की अहम बैठक हुई. इस बैठक में 25 दलों के लगभग 50 नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव में धांधली और एसआईआर ​के विरोध पर समर्थन दिया. बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के सामने एक प्रेजेंटेशन रखा. उन्होंने बताया कि किस तरह से चुनाव आयोग और सरकार के गठजोड़ से चुनाव में गड़बड़ी हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि संसद के अंदर और बाहर SIR का मामला उठता रहेगा. राहुल गांधी बिहार के दोनों मामलों को राजद के साथ मिलकर पूरी ताकत से उठाएंगे. राहुल गांधी आगामी 17 अगस्त को बिहार के रोहतास जिले से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं.

सभी नेताओं को आमंत्रण मिलेगा
15 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से कथित तौर पर मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किए जाने के मामले को उजागर करने के लिए निकाली जाने वाली है. इसमें बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रण मिलेगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित राज्य में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. यह यात्रा 15 दिनों तक चलने वाली है. इसका समापन पटना में होने वाला है.

किन पार्टियों ने लिया हिस्सा
इंडिया गठबंधन के सभी बड़े चेहरे इस बैठक में थे. टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का आना कांग्रेस के लिए राहत भरी बात है. इस बैठक से आप ने दूरी बनाई. इससे विपक्षी एकता की राह में रुकावट के तौर पर देखा जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…