‘राहुल गांधी की कुल आय 11 कराेड़, विदेश यात्रा पर खर्च हुए 60 कराेड़’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाया बड़ा आरोप
रायपुर, छत्तीसगढ़। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा नेता व छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार काे राहुल गांधी के 22 साल के राजनीतिक करियर के दौरान की गई विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर पोस्ट…

रायपुर, छत्तीसगढ़। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा नेता व छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार काे राहुल गांधी के 22 साल के राजनीतिक करियर के दौरान की गई विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्राएं सार्वजनिक थीं, लेकिन इसके पीछे की फंडिंग के स्रोत सार्वजनिक नहीं हैं। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की आय विवरण के अनुसार, इस अवधि में उनकी आय 11 करोड़ रुपये थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 11 करोड़ रुपये की आय के साथ राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपये कैसे खर्च किए हैं।
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सोशल मीडिया में पोस्ट करने से पहले नई दिल्ली में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंडिंग को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 54 विदेशों की यात्रा की, जिसमें 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी के आय का विवरण 11 करोड़ रुपये है ऐसे में उनके निजी यात्रा के दौरान फंडिंग कहां से हुई।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने घोषित जानकारी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने 54 विदेश यात्राएं की हैं। इनमें इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा 3 मई, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित फुटेज में उनकी मस्कट और ओमान की अघोषित यात्राओं का भी खुलासा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
