राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा में अंबाला जिले के शाहजादपुर में दूषित पेयजल के सेवन से लड़की की मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया
अंबाला ( इंडियन व्यू टीम) : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में अंबाला जिले के शाहजादपुर में दूषित पेयजल के सेवन से पीलिया के कारण एक…
अंबाला ( इंडियन व्यू टीम) : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में अंबाला जिले के शाहजादपुर में दूषित पेयजल के सेवन से पीलिया के कारण एक 12 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई। इलाके में कई अन्य बच्चों में भी पीलिया की पुष्टि हुई है। निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में सार्वजनिक नल से आपूर्ति किया जा रहा पेयजल दूषित है।
आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य, यदि सत्य हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा हैं। तदनुसार, आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि रिपोर्ट में उपचार करा रहे पीड़ित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों का विवरण शामिल होना चाहिए।
3 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में लड़की का इलाज स्थानीय अस्पताल में पीलिया के लिए किया गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
