द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को एक और उपलब्धि

लखनऊ। राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में विजेता होने के बाद उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने भी बड़ी सफलता अर्जित की है। बेंगलुरु में आयोजित चौथी थ्री ऑन थ्री नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने उप…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
1 min read
राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को एक और उपलब्धि

लखनऊ। राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में विजेता होने के बाद उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने भी बड़ी सफलता अर्जित की है।

बेंगलुरु में आयोजित चौथी थ्री ऑन थ्री नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। उतर प्रदेश की टीम ने पहली बार नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उत्तर प्रदेश की टीम में हर्ष डगर, कुशल सिंह, सत्यजीत चपराना और दिग्विजय सिंह थे।

रविवार को फाइनल में तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 2-16 से हराया। इससे पहले लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 21-20 से और दूसरे मैच में मेजबान कर्नाटक को 21-19 से हराया। प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को 20-12, क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना को 21-14 और सेमीफाइनल में हरियाणा को 21-10 से पराजित किया।

उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ सीमा शर्मा ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर टीम को बधाई दी और हर खिलाड़ी को दस-दस हजार रुपये देने की घोषणा की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।