राष्ट्रीय टीम को लेकर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कही ये बात
टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम में लौटने की उनकी भूख कायम है। साभार : गूगल भारत के लिए पिछली बार जुलाई 2023 में…

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम में लौटने की उनकी भूख कायम है।

भारत के लिए पिछली बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे मौजूदा सत्र में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हरियाणा पर क्वॉर्टर फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई ने जगह बनाई।
मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुश्ताक अली बहुत अच्छा रहा। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं।’’ मुंबई की नेतृत्व करते हुए रहाणे ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा जिससे उनकी टीम ने 152 रन से जीत दर्ज की आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा चुने गए रहाणे ने पिछली 10 पारियों में तीन बार 90 से अधिक रन, एक बार 80 से अधिक रन और अब क्वॉर्टर फाइनल में शतक बनाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है और इसी वजह से मेरे अंदर अब भी वो जुनून है। खेल के लिए मेरा प्यार अब भी वैसा ही है। मैं टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करता हूं। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अब भी मेरे अंदर क्रिकेट बचा है।
आप सभी देख सकते हैं, मैं पूरे दिल से खेल रहा हूं।’’ भारत को अगली टेस्ट सीरीज जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है, जिससे नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह वहां वापसी के बारे में सोच रहे हैं, रहाणे ने इस पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह जून में होगी। अब भी बहुत समय है। अभी हमें रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलना है। हम कल घर जाएंगे, कुछ दिन आराम करेंगे और फिर अगले मैच पर ध्यान देंगे।’’ बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेने की हिदायत दी है और रहाणे ने इस कदम का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो-तीन वर्षों से बीसीसीआई इस बात पर जोर दे रहा है कि उपलब्ध खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यह एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। जब अनुभवी खिलाड़ी भाग लेते हैं तो इससे युवा खिलाड़ियों को सीखने में मदद मिलती है। बीसीसीआई ने एक शानदार निर्णय लिया है और मेरा मानना है कि यह नियम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है।’’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
