कैनो एक्सट्रीम स्लैलम : मेघालय के विकास और एमपी की करिश्मा बने चैंपियन
38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत पौड़ी जिले के फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लैलम प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघालय के विकास राणा और मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का ताज…

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत पौड़ी जिले के फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लैलम प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघालय के विकास राणा और मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का ताज अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में विकास राणा ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेघालय के विकास राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड के अमित थापा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सर्विसेज के नवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में एमपी की करिश्मा का जलवा
महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघालय की एलिजाबेथ विनसेंट दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अरुणाचल प्रदेश की देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
राष्ट्रीय खेल के इस रोमांचक आयोजन में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जल क्रीड़ा के इस रोमांचक मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
