राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रज पर्व पर दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
भुवनेश्वर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणपर्व ‘रज’ के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के स्वागत का यह पारंपरिक उत्सव धरती, मातृत्व और प्रकृति के प्रति…

भुवनेश्वर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणपर्व ‘रज’ के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के स्वागत का यह पारंपरिक उत्सव धरती, मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक है।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि रज पर्व पिठा, पान और झूला जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व की विशेषताएं समाज को एकजुट करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने आशा व्यक्त की कि रज पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्य सभी नागरिकों को देश की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने रज पर्व के शुभ अवसर पर ओडिशा सहित पूरे देश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
