द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसी मंदिर में संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी। दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने…

Ragwendra P Singh
July 31, 2025
1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसी मंदिर में संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी।

दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने मां काली के चरणों में प्रसाद अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अगरबत्ती और पंच प्रदीप जलाकर देवी का आह्वान किया। मंदिर के पुरोहितों की सहायता से सम्पन्न हुई पूजा में राष्ट्रपति ने गहरी आस्था प्रकट की।

पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रानी रासमनी द्वारा स्थापित इस लगभग दो सौ वर्ष पुराने मंदिर परिसर के इतिहास और इसकी सांस्कृतिक महत्ता को समझा। यह मंदिर हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है और बंगाल के आध्यात्मिक जीवन में इसका विशेष स्थान है।

इससे पहले दिन में राष्ट्रपति ने नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।