रामबन में सेना के वाहन का गहरी खाई में गिरा, 3 सैनिकों की मौत
रामबन: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा में हादसा हो गया है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 3 सैनिकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी चश्मा के पास सेना का एक वाहन…

रामबन: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा में हादसा हो गया है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 3 सैनिकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी चश्मा के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग घायल हुए हैं।
दिसंबर 2024 में भी हुआ था इसी तरह का हादसा
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिसंबर 2024 में भी बड़ा हादसा हुआ था। पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में कुल 10 जवान सवार थे।
पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन के मानकोट सेक्टर स्थित बलनोई इलाके में एक भारतीय सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। सूत्रों के अनुसार, सेना के जवान वाहन में सवार होकर अपनी पोस्ट की ओर जा रहे थे, जब रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।
गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू कश्मीर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस तरह की घटना सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ और हादसे के वक्त वाहन में कितने जवान थे, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर बचाव दल पहुंचा हुआ है। देखना ये होगा कि वाहन और लोगों को लेकर क्या अपडेट सामने आता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
