फिसलते हुए किया विजयी गोल, राफिन्हा ने बार्सिलोना को दिलाया 16वां सुपर कप
राफिन्हा के दो गोल से बार्सिलोना ने सऊदी अरब में खेले गए स्पेनिश सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रियल मैड्रिड को 3-2 से हराया। राफिन्हा का 73वें मिनट में किया गया विजयी गोल संयोगवश आया, जब शॉट मारते समय वह फिसल…

राफिन्हा के दो गोल से बार्सिलोना ने सऊदी अरब में खेले गए स्पेनिश सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रियल मैड्रिड को 3-2 से हराया।
राफिन्हा का 73वें मिनट में किया गया विजयी गोल संयोगवश आया, जब शॉट मारते समय वह फिसल गए और गेंद मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंसियो से टकराकर गोलकीपर थिबाउट कर्टोइस को चकमा दे गयी।
फाइनल के पहले हाफ का अंत बेहद रोमांचक रहा, जब ब्रेक से पहले स्टॉपेज टाइम में तीन गोल हुए, जिनमें से दो रियाल मैड्रिड ने और एक बार्सिलोना ने किया। पिछले साल के फाइनल में भी बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को 5-2 से हराया था, जिसमें राफिन्हा ने दो गोल किए थे।
बार्सिलोना ने 16वां सुपर कप खिताब जीता, जो किसी भी अन्य क्लब से अधिक है। रियाल मैड्रिड 13 खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है।

घुटने की चोट के कारण मिनी-सुपर कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए काइलियन एमबाप्पे 76वें मिनट में मैदान पर उतरे, लेकिन रियाल मैड्रिड को बराबरी दिलाने में नाकाम रहे।
बार्सिलोना ने 36वें मिनट में राफिन्हा के शानदार गोल से बढ़त बनाई। उसके लिए रॉबर्ट लेवांडोस्की ने भी गोल किया। रियाल मैड्रिड के लिए विनीसियस जूनियर और गोंजालो गार्सिया ने गोल किए।
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
