द इंडियन व्यू

‘अस्मिता’ और एशियन गेम्स पर मंथन, राज्यपाल ने सराही रोइंग की प्रगति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इस दल ने प्रदेश में रोइंग (नौकायन) की…

Ragwendra P Singh
April 5, 2026
2 min read
‘अस्मिता’ और एशियन गेम्स पर मंथन, राज्यपाल ने सराही रोइंग की प्रगति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इस दल ने प्रदेश में रोइंग (नौकायन) की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

शनिवार को हुई इस मुलाकात के दौरान सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में '20वें एशियन गेम्स' के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम का 51 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चयनित महिला खिलाड़ियों को एनआईएस कोच राजेश कुमार यादव (स्वर्ण पदक विजेता, एशियन रोइंग चैंपियनशिप) द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा भारत सरकार की 'खेलो इंडिया' योजना के अंतर्गत “अस्मिता” (अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन थ्रू एक्शन) पहल पर तेजी से कार्य कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस खेल से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस पहल की प्रशंसा की और उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रयासों को प्रदेश के खेल जगत के लिए एक सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में सचिव सुधीर शर्मा के साथ फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, तकनीकी सचिव सर्व मित्र भट्ट, संयुक्त सचिव संदीप अरोड़ा, कंप्टीशन कमीशन के चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला, आईटी सलाहकार आलोक सोती व देवेन्द्र शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।