राज्य फिंस्विमिंग चैंपियनशिप आज से, राज्य भर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स एवं फिल्म स्विमिंग संगठन छठी राज्य अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में कर रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन…


लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स एवं फिल्म स्विमिंग संगठन छठी राज्य अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में कर रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। चैंपियनशिप के साथ-साथ जिला तैराकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव तपन पाणिग्रही एवं चीफ टेक्निकल ऑफीसर राकेश सिंह जैसी तमाम हस्तियां मौजूद रहेंगे ।
उत्तर प्रदेश अंडरवाटर भारत एवं फिंच स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया 6 सितम्बर तक होने वाली तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया जाएगा। राज्य टीम पुणे में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। चैंपियनशिप का उद्घाटन एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान करेंगे । कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई करेंगे।
चैंपियनशिप में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग के सभी इवेंट होंगे । चैंपियनशिप में राज्यभर से करीब 35 टीम में हिस्सा ले रही है । इन टीमों की तरफ से तकरीबन 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं जिला तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के करीब 500 बच्चे प्रतिभा कर रहे हैं।
चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विजेता खिलाडियों को पदक, प्रमाणपत्र एवं उपहार दिए जायेंगे। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र ओरदान किये जायेंगे। संघ द्वारा सभी खिलाड़ियों को भोजन एवकं आवास की व्यवस्था निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता की स्पर्धाएं सुबह से ही शुरू हो जाएंगी। उद्घाटन अपराह्न 3.00 बजे होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
