द इंडियन व्यू

राजस्थान में हाईटेंशन लाइन को छूने से बस में दौड़ा करंट, तीन मजदूरों की मौत

जयपुर : जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर थाना इलाके में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन से छूने के बाद एक निजी बस में करंट दौड़ गया, जिससे बस में सवार 12 मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद बस में आग लग गई। झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के…

Ragwendra P Singh
October 28, 2025
2 min read
राजस्थान में हाईटेंशन लाइन को छूने से बस में दौड़ा करंट, तीन मजदूरों की मौत

जयपुर : जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर थाना इलाके में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन से छूने के बाद एक निजी बस में करंट दौड़ गया, जिससे बस में सवार 12 मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद बस में आग लग गई। झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों की हालात भी चिंताजनक बनी हुई है।शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि यह घटना टोडी गांव के पास हुई है, जहां एक निजी बस से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को लाया जा रहा था। इस दौरान बस हाईटेंशन लाइन को छू गई और करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस में सवार करीब 12 मजदूर करंट की चपेट में आने से झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस के साथ ही वे खुद मौके पर पहुंचे। करंट से झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों की हालात भी चिंताजनक बनी हुई है।शाहपुरा एसडीएम संजीव खेदड़ ने बताया कि हादसे के बाद बस में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन के साथ ही दमकल को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाई गई। एसडीएम का कहना है कि इस हादसे में झुलसे दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शाहपुरा के उपजिला अस्पताल से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका समुचित उपचार किया जाएगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।