राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत प्रतिनियुक्त पर भेजे गए दिल्ली, सामाजिक न्याय मंत्रालय में बने सचिव
जयपुर : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र सरकार ने दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है। वे एक दिसंबर 2025 को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति के…

जयपुर : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र सरकार ने दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है। वे एक दिसंबर 2025 को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।सुधांश पंत राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें एक जनवरी 2024 को भजनलाल शर्मा सरकार में राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक था, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट से लगभग 13 महीने पहले ही पद छोड़ दिया।बताया जा है कि कार्यकाल के बीच में दिल्ली में पोस्टिंग पर भेजे जाने वाले सुधांश पंत राज्य के दूसरे मुख्य सचिव हैं। इससे पहले 2013 में वसुंधरा राजे सरकार के दौरान राजीव महर्षि को मुख्य सचिव रहते हुए केंद्र में पदस्थापित किया गया था। राजीव महर्षि बाद में केंद्र सरकार के गृह सचिव और फिर भारत के महालेखा परीक्षक (कैग) बने थे।राज्य प्रशासन में यह दूसरा मौका है जब किसी मुख्य सचिव ने कार्यकाल से पहले पद छोड़ा है।सुधांश पंत पहले भी केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर रह चुके हैं। वे जल संसाधन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। राज्य में लौटने के बाद उन्हें भजनलाल सरकार ने मुख्य सचिव बनाया था।सुधांश पंत की पहली पोस्टिंग 1993 में जयपुर में एसडीओ के रूप में हुई थी। इसके बाद वे जैसलमेर और झुंझुनूं के कलेक्टर रहे।उन्होंने जयपुर में डीजी और एसीएस (ट्रेनिंग), जलदाय विभाग के एसीएस और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं दी हैं। पिछली गहलोत सरकार में उनका तीन महीने में तीन बार तबादला हुआ।अब वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव के रूप में केंद्र सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से संबंधित नीतियों पर काम करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
