राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत ढही, कई बच्चों के दबने की आशंका, बचाव कार्य जारी
झालावाड़ : झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत शुक्रवार सुबह अचानक ढह गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने थाना दांगीपुरा पुलिस की मदद से…

झालावाड़ : झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत शुक्रवार सुबह अचानक ढह गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने थाना दांगीपुरा पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक कई बच्चों को सुरक्षित निकाल कर मनोहर थाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में चार बच्चों की मौत की सूचना है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर थाना अधिकारी, चिकित्सा दल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में अभी और बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार यह स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन यहां नियमित रूप से कक्षाएं लग रही थीं।
मनोहर थाना अस्पताल के डॉ. कौशल लोढ़ा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद अस्पताल में कुल 35 घायल बच्चों को लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद 11 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
