द इंडियन व्यू

राजस्थान के अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अयोध्या के साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपितों ने साइबर क्राइम थाने में…

Ragwendra P Singh
August 18, 2026
2 min read
राजस्थान के अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अयोध्या के साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपितों ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले में परिवादी के भाई का नाम हटाने की एवज में चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि अयोध्या के साइबर क्राइम थाने में उसके भाई के खिलाफ दर्ज मामले से उसका नाम हटाने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद 17 अगस्त को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से चार लाख रुपये मांगे। बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपये में रिश्वत लेना तय हुआ। मांग की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की गई। एसीबी सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने कार्रवाई की।ट्रैप के दौरान उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग की मौजूदगी में कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2.80 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की। इसके बाद एसीबी ने चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।