राजस्थान : 20 लाख की रिश्वत लेते एसीबी ने 'बीएपी' विधायक को किया ट्रैप
जयपुर। 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक जय कृष्ण पटेल को हिरासत…

जयपुर। 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक जय कृष्ण पटेल को हिरासत में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता कर एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा इस पूरे मामले की जानकारी देंगे। विधायक पर आरोप है कि वह विधानसभा में सवाल करने के एवज में रिश्वत मांगते थे। इस बार विधायक की ओर से 2.50 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। गनमैन के जरिए पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते हुए विधायक को एसीबी ने दबोचा।
विधायक के जयपुर और बागीदौरा स्थित ठिकानों पर एसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। गनमैन फरार बताया जा रहा है। रिश्वत लेने की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस ने विधायक और उनसे जुड़े लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया था।
बता दें, राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा में हुए उपचुनाव (2024) में भारतीय आदिवासी पार्टी ने जय कृष्ण पटेल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष तंबोलिया को 51,434 मतों के प्रभावशाली अंतर से हराया और विधानसभा पहुंचे थे। जयकृष्ण पटेल को कुल 1,22,573 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 71,139 वोट मिले। यह सीट मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
पटेल 2024 में ही उपचुनाव जीतकर विधायक बने। दरअसल, बागीदौरा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रजीत मालवीया ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। मालवीया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और बांसवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए थे। इनमें से एक बागीदौरा सीट भी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
