राजद के डीएनए में अभी भी हत्या, डकैती, अपहरण और गुंडागर्दी : जेपी नड्डा
पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। मुजफ्फरपुर के औराई में आयोजित जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए…

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। मुजफ्फरपुर के औराई में आयोजित जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राम निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजद का डीएनए आज भी नहीं बदला, उसके डीएनए में आज भी हत्या, लूट और बलात्कार ही है।जेपी नड्डा ने कहा कि अगर उजाले का मजा लेना है, तो काले दिन को भी याद रखिएगा। जिस तरह से बिहार को राजद के द्वारा रखा जा रहा था, उसे उजाले में तब्दील करने में राजग सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवाई में काम की है। उन्होंने कहा कि राजद का डीएनए आज भी नहीं बदला है। राजद वालों के डीएनए में आज भी हत्या, लूट, अपहरण और गुंडागर्दी है। इसका जीता जागता उदाहरण शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देना है।सिवान से सांसद रहे शहाबुद्दीन के बारे में उन्होंने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता, जो अपने घर पर झंडा लगाया था, उसे मार दिया था। साथ ही चांद बाबू के दोनों बेटों को सिवान में तेजाब से नहलाया गया था।जेपी नड्डा ने कहा कि अभी हाल ही में दो दिन पहले पटना के दानापुर से विधायक रीतलाल यादव को उच्च न्यायालय से जमानत नहीं दिया गया। रीत लाल यादव राजद के विधायक हैं। ऐसे ही लोग गुंडागर्दी कर काला साम्राज्य वाले राजद के सहयोगी है।जेपी नड्डा ने बिहार में मेट्रो से लेकर महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले 10-10 हजार रुपये वाली योजना और एलिवेटेड रोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सब संभव हुआ है, उजाले वाले राजग सरकार में। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। इसमें आप सभी का सहयोग बिहार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।जेपी नड्डा ने कहा कि जो अभी किसानों को 6000 किसान सम्मान निधि का पैसा साल में मिलता है, 14 नवंबर के बाद हमारी सरकार बनेगी, तो उसे बढ़ाकर 9000 किया जाएगा।उल्लेखनीय है आज जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा में चुनावी सभा करने वाले थे, लेकिन अचानक मौसम खराब होने के कारण पटना से मुजफ्फरपुर नहीं आ सके, जिसके बाद उन्होंने पटना से ही वर्चुअली रैली कर लोगों को संबोधित किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
