राजद के गीत ही बताते हैं कि वह जंगल राज की वापसी के लिए कितनी बेचैन : प्रधानमंत्री
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण में अब सियासी संग्राम पूरी तरह से मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चुनाव अभियान में वायरल हो रहे गानों को निशाने पर लिया…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण में अब सियासी संग्राम पूरी तरह से मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चुनाव अभियान में वायरल हो रहे गानों को निशाने पर लिया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि ये गाने ही बता रहे हैं कि राजद जंगलराज की वापसी के लिए कितना बेचैन है। इन गीतों में गरीब, दलित और अति पिछड़े समाज के लोगों को डराने की कोशिश साफ झलकती है। राजद के चुनाव अभियान के एक गीत की बोल है 'आयेगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार...।प्रधानमंत्री मोदी ने इस गीत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके प्रचार में अपराध, गुंडागर्दी और परिवारवाद की जय-जयकार होती है, वह सत्ता में आए, तो बिहार फिर उसी अंधेरे दौर में चला जाएगा, जिससे बाहर निकालने में जनता को 15 साल लगे। जनता अब गानों और पिछली सरकारों के रिकॉर्ड को तौल रही है।राजद के गाने सुनिए और बिहार का भविष्य समझिएप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूट्यूब पर चल रहे राजग समर्थकों के प्रचार गानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन गीतों को सुनकर ही बिहार के लोगों को समझ जाना चाहिए कि अगर राजद की सरकार आ गई, तो बिहार का क्या होगा? जिनके गानों में अपराधियों की जय-जयकार… सोचिए, उनके राज में क्या होगा?प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग पहले भी बिहार को जात-पात की राजनीति में उलझाए रहे और अब गीत-संगीत के जरिए भावनाओं को भड़काने में जुटे हैं। लेकिन बिहार की जनता समझदार है, वह अब डर की नहीं, विकास की राजनीति चाहती है। आज गरीब का बेटा स्कूल जा रहा है, बेटी बैंक खाता खोल रही है, घर में बिजली और गैस है। जो अतीत के अंधेरे को वापस लाना चाहते हैं, वे जनता की उम्मीदों से खेल रहे हैं।फिर लौटा जंगलराज बनाम सुशासन का पुराना सवालप्रधानमंत्री के इस बयान ने चुनावी बहस को फिर उसी केंद्र में ला दिया है, जहां बिहार की राजनीति कई बार गुजर चुकी है "जंगलराज बनाम सुशासन"। राजनीतिक विश्लेषक लव कुमार मिश्र कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ने इस बयान से एक ही बार में कई निशाने साधे हैं, जातीय राजनीति पर हमला, पुराने डर की याद दिलाना और गरीब तबकों के मन में स्थिर शासन की चाह पैदा करना शामिल है। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
