द इंडियन व्यू

राजग सुशासन और विकास की, तो राजद-कांग्रेस जंगलराज और गुंडाराज की पहचान: योगी आदित्यनाथ

लखीसराय : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के आखिरी दिन मंगलवार को लखीसराय में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा प्रहार…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
3 min read
राजग सुशासन और विकास की, तो राजद-कांग्रेस जंगलराज और गुंडाराज की पहचान: योगी आदित्यनाथ

लखीसराय : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के आखिरी दिन मंगलवार को लखीसराय में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर उन्होंने जनसमूह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

योगी आदित्यानाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। राजग ही सुशासन और विकास की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है। राजग सुशासन और विकास की, तो राजद-कांग्रेस जंगलराज और गुंडाराज की पहचान है।

लखीसराय से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। आज जहां राजग है, वहां सुशासन और विकास है। वहीं, जंगलराज और गुंडाराज, यह राजद और कांग्रेस की खानदानी पहचान है। जिन लोगों ने बिहार को लूटा, जो खानदानी लुटेरे हैं, आज वह खानदानी माफिया को शागिर्द बनाकर फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले दो दशकों में बिहार ने सड़क, रेल, एयरपोर्ट और वॉटरवे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब बिहार में बनने वाले उत्पाद, चाहे मखाना हो या सब्जी, वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। किसान और व्यापारी दोनों आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक का दौर बिहार के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। वंशवाद और परिवारवाद ने बिहार की पहचान को धूमिल किया। विकास का पैसा लूट लिया गया, गरीब और नौजवान ठगा गया। अब राजग सरकार ने बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और सीतामढ़ी के धार्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम का और सीतामढ़ी में माता जानकी का मंदिर बन रहा है। 6,155 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या से सीतामढ़ी तक फोर लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। यह काम राजद और कांग्रेस कभी नहीं कर सकती थी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी चारा घोटाला किया, जातीय हिंसा कराई और गरीबों के हक पर डाका डाला, उन्हें अब बिहार की जनता पहचान चुकी है। अब बिहार एलईडी की दूधिया रोशनी में जगमगा रहा है, लालटेन के अंधेरे का युग खत्म हो चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।