द इंडियन व्यू

राउंडग्लास हॉकी अकादमी को बाबू सब-जूनियर हॉकी में हासिल किया तीसरा स्थान

मोहाली : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने 35वें अखिल भारतीय के.डी. सिंह बाबू सब-जूनियर प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट 2025 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में आरजीएचए ने राजस्थान हॉकी अकादमी को 19-1…

Ragwendra P Singh
February 20, 2025
2 min read
राउंडग्लास हॉकी अकादमी को बाबू सब-जूनियर हॉकी में हासिल किया तीसरा स्थान

मोहाली : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने 35वें अखिल भारतीय के.डी. सिंह बाबू सब-जूनियर प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट 2025 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में आरजीएचए ने राजस्थान हॉकी अकादमी को 19-1 के बड़े अंतर से हराया। यह मैच लखनऊ के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेला गया।

इस मुकाबले में अंशप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल दागे, जबकि मनवीर सिंह ने 4 गोल किए। इसके अलावा, रणवीर सिंह, हरकीरत सिंह और गुर्मनवदीप सिंह ने 2-2 गोल किए, जबकि निशांत तनवार और रणवीर सिंह ने एक-एक गोलकर टीम की जीत को यादगार बनाया।

आरजीएचए ने पहले ही मिनट से मुकाबले पर अपना दबदबा बना लिया था। पहला गोल अंशप्रीत सिंह ने 5वें मिनट में किया, जबकि 19वां और आखिरी गोल 59वें मिनट में उनके ही नाम रहा। आरजीएचए ने पहले क्वार्टर में 6 गोल, दूसरे में 4 गोल, तीसरे में 2 गोल और अंतिम क्वार्टर में 7 गोल किए। राजस्थान के लिए एकमात्र सांत्वना गोल 48वें मिनट में प्रिंस ने किया।

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आरजीएचए के रचित दिवाकर को सर्वश्रेष्ठ राइटहाफ और प्रिंसपाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों खिलाड़ियों को ₹10,000-₹10,000 का नकद पुरस्कार मिला, जबकि टीम को तीसरे स्थान पर रहने के लिए ₹50,000 की इनामी राशि दी गई। आरजीएचए की सब-जूनियर टीम के कोच रविंदर सिंह, और मैनेजर रंजीत सिंह हैं।

आरजीएचए को सेमीफाइनल में नेवल टाटा अकादमी, ओडिशा के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में आरजीएचए ने मनमोहन हॉकी अकादमी को 7-1 से हराया था। वहीं, ग्रुपस्टेज में आरजीएचए ने तीनों मुकाबले एकतरफा अंदाज़ में जीते, 21 गोल किए और केवल 2 गोल खाए। उन्होंने ध्यानचंद हॉकी अकादमी को 8-2, एम.एम. स्पोर्ट्स क्लब, हरियाणा को 5-0 और फ्लिकर ब्रोज़ हॉकी अकादमी, शाहबाद को 8-0 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।