रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह 750 करोड़ रूपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े आरोपितों के रांची, कोलकाता और मुंबई के कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची में एक साथ 6 अलग-अलग ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है।…

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह 750 करोड़ रूपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े आरोपितों के रांची, कोलकाता और मुंबई के कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची में एक साथ 6 अलग-अलग ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर एक फ्लैट के अलावा अन्य पांच जगहों पर यह छापेमारी की गई। ईडी की टीमें जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रही है।
गुरुवार सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से ईडी की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए निकली। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने 750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में दूसरे दौर की छापेमारी शुरू की है। फिलहाल अन्य राज्यों को मिलाकर कुल 8 ठिकानों पर ईडी की यह छापेमारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि जीएसटी घोटाले से जुड़े दूसरे दौर की छापेमारी में शिव कुमार देवड़ा गिरोह से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। जीएसटी घोटाले के पहले दौर की छापेमारी में ईडी ने कोलकाता से शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया सहित 4 लोगों को गिरफ़्तार किया था। इन लोगों से हुई पूछताछ के दौरान जीएसटी घोटाले में फर्जी बिल बना कर सरकार को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली थी।
ईडी को पूछताछ में पता चला कि बिना समान की ख़रीद-बिक्री किये कागजी व्यापार दिखा कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अनुचित लाभ उठाया गया। बताया जाता है कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हैं। इन सूचनाओं की प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद ईडी ने जीएसटी घोटाले में दूसरे दौर की छापेमारी शुरू की है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
