रांची में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे : फैंस की नजरें रोहित व कोहली पर, टीम इंडिया से जीत की उम्मीद
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर हैं, जहां फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया घरेलू मैदान पर…
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर हैं, जहां फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करेगी। हालांकि, साउथ अफ्रीका टीम भी कमतर नहीं मानी जा रही।
अमृतसर से आए क्रिकेट फैन भरत शर्मा ने कहा कि वह इस मैच में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लंबे समय बाद एक साथ खेलते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, "हाल ही में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना किया, लेकिन घरेलू मैदान पर वनडे में टीम इंडिया का खेल देखने लायक होगा।

मुझे अर्शदीप सिंह को भी इस मुकाबले में खेलते देखना है। यह मैच निश्चित ही रोमांचक होगा।" फैंस का मानना है कि भले ही साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप किया हो, लेकिन वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम वापसी करेगी।
भरत शर्मा ने आगे कहा, "साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और टेंबा बावुमा की कप्तानी तारीफ के काबिल रही। लेकिन वनडे में भारत की टीम काफी मजबूत है।"
एक अन्य फैन ने मैच को लेकर अपनी उम्मीद जताई और कहा, "इस टीम में कुछ अनुभवी और कुछ नए खिलाड़ी हैं। हर सीरीज अपने आप में एक नया अध्याय लेकर आती है। भारत इस बार साउथ अफ्रीका को कड़ी चुनौती देगा। बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में बॉलिंग पर सवाल जरूर उठते हैं।
हम चाहते हैं कि टीम इंडिया ही यह मुकाबला जीते।" पटना के युवा क्रिकेट प्रेमी ने भी भारत की जीत की उम्मीद जताई और कहा, "हम विराट कोहली और रोहित शर्मा से शानदार फॉर्म की उम्मीद कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मैच में उनका प्रदर्शन टीम के लिए निर्णायक साबित होगा।"
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासी अमित जायसवाल ने बताया कि रविवार को भारतीय टीम केएल राहुल की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, "टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी होने के कारण भारतीय टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत दिख रही है। मुझे लगता है कि भारत इस मैच में शानदार प्रदर्शन करेगा।"
सम्बंधित ख़बरें
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
