रवींद्र जडेजा की हरफनमौला चमक, बल्ला भी बोला – गेंद भी गरजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से तबाही मचाई। साभार : गूगल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में तो उन्हें कोई विकेट…

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से तबाही मचाई।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में तो उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मगर उन्होंने शानदार शतक जड़ भारत को 448 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट लेकर मेहमान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
भारत ने यह मैच पारी और 140 रनों के अंतर से जीता। रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद आईए एक नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं, गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों ही लिस्ट में रवींद्र जडेजा का नाम है- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, मगर पंत चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज का हिस्सा नहीं है।
ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के पास इस लिस्ट में नंबर-1 बनने का मौका है। जी हां, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले शुभमन गिल 2697 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
उनके ऊपर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (2716) और ऋषभ पंत (2731) हैं, हालांकि गिल अब रोहित-पंत से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वह दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में इन दोनों को पछाड़ सकते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा विराट कोहली के बिल्कुल पीछे पांचवें पायदान पर हैं।
ऋषभ पंत- 2731
रोहित शर्मा- 2716
शुभमन गिल- 2697
विराट कोहली- 2617
रवींद्र जडेजा- 2505
डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम है, वह 200 विकेट से मात्र 5 कदम दूर रह गए और 195 विकेट लेकर उन्होंने संन्यास ले लिया। जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट चटकाए, इसी के साथ उनके नाम कुल 173 विकेट हो गए हैं।
इन दोनों के अलावा अभी तक कोई भारतीय WTC में 150 विकेट भी नहीं चटका पाया है। रवींद्र जडेजा लिस्ट में 142 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। वहीं मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट लेकर कुल 130 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी 85 विकेट के साथ पांचवें और आखिरी नंबर पर हैं।
आर अश्विन- 195
जसप्रीत बुमराह- 173
रवींद्र जडेजा- 142
मोहम्मद सिराज- 130
मोहम्मद शमी- 85
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
