रविचंद्रन अश्विन की नई पारी : सिडनी थंडर से जुड़ेंगे, बीबीएल खेलने वाले पहले बड़े भारतीय बनेंगे
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सत्र में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बन जायेंगे। साभार : गूगल रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में अंतरराष्ट्रीय…

अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग के आगामी सत्र में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बन जायेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन ने थंडर को हामी भर दी है। फ्रेंचाइसी इस सप्ताह के अंत में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। अश्विन आईएलटी 20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं।
चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह थंडर से जुड़ सकते हैं। 14 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच बिग बैश लीग का आयोजन होगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने खुद इस महीने अश्विन से संपर्क करके बीबीएल में उनकी भागीदारी की संभावना पर बात की थी।
अश्विन ने पिछले महीने आईपीएल से संन्यास ले लिया जिससे अब वह दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिये स्वतंत्र हैं। बीसीसीआई के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग नहीं खेल सकते जब तक कि वह राष्ट्रीय टीम या आईपीएल टीम से जुड़े हों।
अश्विन ने बीबीएल विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था लिहाजा क्रिकेट आस्ट्रेलिया उन्हें विशेष अनुमति देगा। अश्विन ने भारत के लिये 537 टेस्ट विकेट लिये हैं और आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट चटकाये हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
