चोट ने रोकी रबाडा की वापसी, गुवाहाटी टेस्ट में नहीं खेलेंगे
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे, वह पसली की चोट से उबर नहीं सके हैं जो उन्हें पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र में लगी थी। दक्षिण अफ्रीका के…

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे, वह पसली की चोट से उबर नहीं सके हैं जो उन्हें पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र में लगी थी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा ,‘‘ कैगिसो दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेगा।’’
बावुमा ने बोला कि गुवाहाटी की पिच उपमहाद्वीप की आम पिचों की तरह लग रही है जो पहले दो दिन बल्लेबाजों की और बाद में स्पिनरों की मददगार होगी।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह विकेट ताजा है और कोलकाता की पिच की तुलना में स्थिर होगी। हम सुबह इसका मुआयना करके कैगिसो के विकल्प पर बात करेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह उपमहाद्वीप की पिचों की तरह है जिस पर पहले दो दिन बल्लेबाजों को और फिर स्पिनरों को मदद मिलने वाली है।’’ गुवाहाटी में पहली बार टेस्ट हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
