रणवीर सिंह पर फिर उठा 'कांतारा' विवाद
बेंगलुरु : बाॅलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर जहां चर्चा में हैं, वहीं 'कांतारा' फिल्म विवाद में कर्नाटक उच्च न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान शिकायतकर्ता ने अभिनेता की ओर से…

बेंगलुरु : बाॅलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर जहां चर्चा में हैं, वहीं 'कांतारा' फिल्म विवाद में कर्नाटक उच्च न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई।
इस दौरान शिकायतकर्ता ने अभिनेता की ओर से मांगी गई माफी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह संभवतः उनकी सोशल मीडिया टीम द्वारा शेयर की गई है। वहीं, अभिनेता के वकील ने अदालत को बताया कि जल्द ही लिखित माफीनामा दाखिल किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को तय की गई है।
सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने दलील दी कि रणवीर सिंह की माफी में ईमानदारी की कमी है, क्योंकि यह केवल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए व्यक्त की गई और व्यक्तिगत रूप से नहीं दी गई। इसके जवाब में अभिनेता के वकील ने कहा कि एक हलफनामा दाखिल किया जाएगा, जिसमें अभिनेता बिना शर्त माफी मांगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 'कांतारा' के दैव की नकल को लेकर अभिनेता वास्तव में आहत हैं और उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था।
यह विवाद भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 56वां संस्करण के समापन समारोह से जुड़ा है, जहां अभिनेता ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की सराहना करते हुए एक टिप्पणी की थी। उनके बयान में 'दैवीय शक्ति' को भूत कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया। लोगों का कहना है कि यह देवी चामुंडी का अपमान है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
