द इंडियन व्यू

रणजी में जडेजा का शतक, न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाई लय

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 16वां शतक जड़ा। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में जडेजा ने 102 रन की पारी…

Ragwendra P Singh
October 12, 2026
2 min read
रणजी में जडेजा का शतक, न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाई लय

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 16वां शतक जड़ा। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में जडेजा ने 102 रन की पारी खेली। उन्हें धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने कैच और बोल्ड किया।

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और बल्लेबाजी में उपयोगी भूमिका निभाने वाले जडेजा की यह पारी आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले अहम मानी जा रही है। उनका पिछला लाल गेंद का मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में था।

मैच की बात करें तो जडेजा के शतक के साथ अलावा प्रेरक मांकड़ ने भी 129 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा चिराग जानी ने 83 रन बनाए। इन तीनों की बेहतरीन पारियों से सौराष्ट्र ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 392 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए।

साभार : गूगल

जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 2-1 से वनडे श्रृंखला जीत के बाद सौराष्ट्र की टीम से जुड़े थे। उन्होंने दो मैचों में भाग लिया, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने दो विकेट लिए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक के साथ उन्हें लाल गेंद से बल्लेबाजी का भी उपयोगी अभ्यास मिला है।

भारत अगले महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा। जडेजा इस दौरे से पहले अपनी लय हासिल करना चाहेंगे।

भारत की प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का 92वां संस्करण 11 अक्टूबर से शुरू हुआ। पिछले सत्र में शुरुआती दौर में बाहर होने वाली सौराष्ट्र की टीम को इस बार एलीट ग्रुप-बी में रखा गया है। इस समूह में सौराष्ट्र के साथ आंध्र, असम, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, पंजाब और त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।