द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी : विदर्भ की पहली पारी के जवाब में केरल के तीन विकेट पर 131 रन

आदित्य सरवटे (नाबाद 66 रन) से केरल ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के पहली पारी के 379 रन के जवाब में दूसरे दिन गुरुवार को तीन विकेट पर 131 रन बनाये। केरल की टीम पहली पारी में 248 रन पीछे है। PTI स्थानीय सितारे सरवटे ने…

Ragwendra P Singh
February 27, 2025
2 min read
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ की पहली पारी के जवाब में केरल के तीन विकेट पर 131 रन

आदित्य सरवटे (नाबाद 66 रन) से केरल ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के पहली पारी के 379 रन के जवाब में दूसरे दिन गुरुवार को तीन विकेट पर 131 रन बनाये। केरल की टीम पहली पारी में 248 रन पीछे है।

PTI

स्थानीय सितारे सरवटे ने उम्दा पारी खेलकर केरल को मजबूत स्कोर की नींव दी जबकि गेंदबाजों ने इससे पहले विदर्भ को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। पहले दिन चार विकेट पर 254 रन बनाने वाली विदर्भ की नजरें 450 के आसपास के स्कोर पर थी लेकिन केरल के गेंदबाजों ने उसे 400 के भीतर रोक दिया। विदर्भ के लिये दानिश मालेवार ने 153 और करूण नायर ने 86 रन बनाये।

दूसरे दिन पहले सत्र में केरल के गेंदबाजों ने अपनी लय कायम रखी। तेज गेंदबाज एम डी निधीश ने 61 रन देकर और ईडन एपल टॉम ने 102 रन देकर तीन तीन विकेट लिये। एन एम बासिल को दो विकेट मिले।

बासिल ने मालेवार की पारी का अंत करके सुबह केरल को पहली सफलता दिलाई। मालेवार ने 285 गेंद में 153 रन बनाये जिसमें 15 चौके और तीन छक्के हैं। विदर्भ को बड़ा झटका फॉर्म में चल रहे यश राठौड़ के विकेट के रूप में लगा जो तीन रन बनाकर ईडन की गेंद पर स्लिप में कैच देकर लौटे।

विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर 23 रन बनाकर ईडन की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद अजहरूद्दीन को कैच थमा बैठे। विदर्भ के लिये नयी गेंद से विकेट लेना जरूरी था और दर्शन नालकंडे ने दो शुरूआती विकेट चटकाये। उन्होंने सलामी बल्लेबाज अक्षय चंद्रन (14) और रोहन कुन्नूमल (0) को पवेलियन भेजा जब केरल का स्कोर 14 रन था।

सरवटे ने पारी को संभाला जो कभी विदर्भ के लिये खेलते थे और 2017.18 , 2018.19 में खिताब जीतने वाली विदर्भ टीम के सदस्य थे। सरवटे पिछले रणजी सत्र के बाद विदर्भ छोड़कर केरल चले गए। उन्होंने 120 गेंद की पारी में 66 रन बना लिये हैं और इस दौरान 10 चौके लगाये।

सरवटे का किस्मत ने भी साथ दिया जब 25वें ओवर में कप्तान वाडकर ने विकेट के पीछे लपके जाने की अपील नहीं की जबकि रिप्ले से साफ जाहिर था कि गेंद उनके दस्तानों को छूकर गई थी। सरवटे ने तीसरे विकेट के लिये अहमद इमरान के साथ 93 रन जोड़े। इमरान ने 83 गेंद में 37 रन बनाये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।