द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी : मेघालय के खिलाफ मुंबई की पारी व 456 रन से जीत

शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियान के चार चार विकेट से मुंबई की टीम शनिवार को मेघालय को पारी और 456 रन से रौंदकर रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। साभार : गूगल मुंबई के इस जीत से 29 अंक अंक हो गये हैं और…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
2 min read

शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियान के चार चार विकेट से मुंबई की टीम शनिवार को मेघालय को पारी और 456 रन से रौंदकर रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

साभार : गूगल

मुंबई के इस जीत से 29 अंक अंक हो गये हैं और जम्मू कश्मीर के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गत चैम्पियन नेट रन रेट (1.74) के आधार पर जम्मू कश्मीर (1.59) से आगे है। जम्मू कश्मीर इस समय बड़ौदा के खिलाफ कम से कम तीन अंक हासिल करने की स्थिति में है और वह लीग मुकाबलों का अंत शीर्ष स्थान पर करेगी।

पहली पारी के आधार पर 585 रन के विशाल स्कोर से पिछड़ रही मेघालय की टीम के बल्लेबाज मुकाबले में दूसरी दफा नाकाम रहे और पूरी टीम 129 रन पर सिमट गई जिसमें ठाकुर ने 48 रन देकर चार और कोटियान ने 15 रन देकर चार विकेट झटके।

मेघालय ने पहली पारी में 86 रन बनाये थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने पहली पारी सात विकेट पर 671 रन बनाकर घोषित कर बोनस अंक की जीत की नींव रखी।

यह जीत रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी के लिहाज से मुंबई की सबसे बड़ी जीत थी लेकिन इसने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उनकी संभावनाओं को भी मजबूत किया जो आठ फरवरी से शुरू होगा।

तीसरे दिन मेघालय ने दो विकेट पर 29 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। किशन लिंडोह (39) और अनिरुद्ध बी (24) के टिके रहने के बावजूद मुंबई को आठ विकेट लेने में केवल एक सत्र लगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।