रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से
लखनऊ। रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर, 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा। साभार : गूगल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा…
लखनऊ। रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 5 अक्टूबर, 2025 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे।
एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से हम ऐसी टेनिस प्रतिभाओं की तलाश करेंगे जो भविष्य में स्वयं को पेशेवर खिलाड़ी के रूप में विकसित करना चाहते हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन 2 अक्टूबर को मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी जावीद अहमद (रिटायर्ड आईपीएस) के करकमलों द्वारा सुबह नौ बजे किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
