रजत पाटीदार बने आरसीबी कप्तान, विराट कोहली ने कही ये बात
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान नियुक्त किए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज ने अपनी निरंतरता और अनुशासन से इस पद पर रहने का अधिकार हासिल किया है। साभार : गूगल…

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान नियुक्त किए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज ने अपनी निरंतरता और अनुशासन से इस पद पर रहने का अधिकार हासिल किया है।

पाटीदार ने फाफ डु प्लेसी की जगह आरसीबी के कप्तान का पद संभाला है जिन्हें पिछले साल की बड़ी नीलामी से पहले रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया गया था। आरसीबी द्वारा पोस्ट एक वीडियो में कोहली ने कहा, ‘‘मैं यहां सभी को सूचित करने आया हूं कि रजत पाटीदार आरसीबी के नए कप्तान बनने जा रहे हैं। रजत, सबसे पहले मैं आपको बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’
आरसीबी की 2013 से 2021 तक कप्तानी करने वाले कोहली ने कहा, ‘‘जिस तरह से आपने फ्रेंचाइजी में प्रगति की है और जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया है, आपने पूरे भारत में आरसीबी के सभी प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। वे आपको खेलते हुए देखने को लेकर उत्साहित होते हैं। इसलिए आप इसके हकदार हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं और टीम के अन्य सदस्य आपके पीछे खड़े होंगे और इस भूमिका में आगे बढ़ने के लिए आपको हमारा पूरा समर्थन मिलेगा।’’ पाटीदार पिछले साल नवंबर 2024 में आईपीएल की बड़ी नीलामी से पहले आरसीबी द्वारा रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किए गए खिलाड़ियों में शामिल थे और उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) तथा विजय हजारे ट्रॉफी (एकदिवसीय) में मध्य प्रदेश की अगुआई करने का अनुभव है।
इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने 2022 में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। पाटीदार की अगुआई में मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी जहां वे पिछले साल मुंबई से पांच विकेट से हार गए थे।
घरेलू क्रिकेट में पाटीदार की कप्तानी से प्रभावित कोहली ने आने वाले समय में टीम को आगे ले जाने के लिए इस अनुभवी बल्लेबाज पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने कई वर्षों तक ऐसा किया है, फाफ (डु प्लेसी) ने पिछले कुछ वर्षों में ऐसा किया है और इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने वाले व्यक्ति के रूप में देखा जाना, मुझे यकीन है कि यह आपके लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।’’
कोहली ने कहा, ‘‘आपने इस पद पर रहने का अधिकार हासिल किया है और मुझे यकीन है कि आप दिन-ब-दिन मजबूत होते जाएंगे।’’
दाएं हाथ के बल्लेबाज पाटीदार सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 10 मैच में 61 की औसत और 186.08 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए थे।
कोहली ने 143 मुकाबलों में आरसीबी का नेतृत्व किया जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के बाद कप्तान के रूप में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल है। कोहली ने कहा, ‘‘मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं और मैं सभी प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे उनका पूरा समर्थन करें, उनके पीछे खड़े हों।’’आईपीएल का आगामी सत्र 21 मार्च से शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
