द इंडियन व्यू

रजत पाटीदार का 'विराट' अवतार: गिलक्रिस्ट के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 17 साल लंबे इंतजार के बाद 18वें सीजन में आईपीएल का चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार का बल्ला आईपीएल 2026 में भी हल्ला बोल रहा है। यही कारण है कि एक 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी रजत पाटीदार ने…

Ragwendra P Singh
April 13, 2026
2 min read
रजत पाटीदार का 'विराट' अवतार: गिलक्रिस्ट के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 17 साल लंबे इंतजार के बाद 18वें सीजन में आईपीएल का चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार का बल्ला आईपीएल 2026 में भी हल्ला बोल रहा है।

यही कारण है कि एक 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी रजत पाटीदार ने कर ली है, जो अभी तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज था। इसके अलावा रजत पाटीदार ने अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है।

रजत पाटीदार के बल्ले से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में कोहराम देखने को मिला। रजत पाटीदार ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। आईपीएल 2026 में ये चौथा सबसे तेज अर्धशतक था।

© BCCI

इसी के साथ रजत पाटीदार ने एडम गिलक्रिस्ट के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 17 गेंदों में 2009 में दिल्ली कैपिटल्स (जो तब दिल्ली डेयकडेविल्स थी) के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने मुंबई के खिलाफ अब 17 गेंदों में ही 2026 में अर्धशतक ठोककर उनकी बराबरी की, जबकि फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आरसीबी के लिए 2024 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

इस सीजन में भी तीन बार 17 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा जा चुका है। यहां तक कि आईपीएल के इतिहास में एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी 17 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने में सफल हुए हैं, लेकिन कोई भी कप्तान इतनी कम गेंदों में अर्धशतक नहीं जड़ पाया है।

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
17 गेंद - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, 2009
17 गेंद - रजत पाटीदार बनाम मुंबई इंडियंस, 2026
18 गेंद - फाफ डुप्लेसिस बनाम गुजरात टाइटन्स, 2024

रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली। उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी को 240 तक पहुंचने में मदद मिली। ओपनर फिल साल्ट ने शुरुआत में दमदार खेल दिखाया था और 78 रन बनाए थे, जबकि 50 रनों की पारी दूसरे सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने खेली थी। 34 रन फिनिशर टिम डेविड के बल्ले से आए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।