द इंडियन व्यू

11वां अखिल भारतीय डीएडी बैडमिंटन टूर्नामेंट 18 फरवरी से

लखनऊ : रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड (डीएएससीबी) के तत्वावधान में रक्षा लेखा विभाग के 11वां अखिल भारतीय डीएडी बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) 18 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक लखनऊ छावनी स्थित ' सूर्या खेल परिसर…

Ragwendra P Singh
February 17, 2025
2 min read
11वां अखिल भारतीय डीएडी बैडमिंटन टूर्नामेंट 18 फरवरी से

लखनऊ : रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड (डीएएससीबी) के तत्वावधान में रक्षा लेखा विभाग के 11वां अखिल भारतीय डीएडी बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) 18 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक लखनऊ छावनी स्थित ' सूर्या खेल परिसर (एसकेपी')’ में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन देविका रघुवंशी, आईडीएएस, रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) और अध्यक्ष डीएएससीबी द्वारा किया जाएगा।

यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर पांच श्रेणियों - पुरुष और महिला (एकल), पुरुष और महिला (युगल) और मिश्रित डबल में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में पूरे भारत के 31 नियंत्रक कार्यालय से कुल लगभग 192 प्रतिभागी (पुरुष/महिला) भाग लेंगे।

टूर्नामेंट में 131 पुरुष और 61 महिलाएं भाग लेंगी। टूर्नामेंट को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। "स्पोर्ट्स कोटा श्रेणी", "ओपन श्रेणी" और "आईडीएएस अधिकारी"। इसमें खेल कोटा के तहत 13 खिलाड़ी (06 पुरुष और 07 महिलाएं), आईडीएएस अधिकारी श्रेणी के तहत 41 अधिकारी (33 पुरुष और 08 महिला अधिकारी) और ओपन श्रेणी के तहत 138 खिलाड़ी (92 पुरुष और 46 महिलाएं) भाग लेंगे।

रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड (डीएएससीबी) की स्थापना मई 1996 में विभाग की खेल आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए रक्षा मंत्रालय (वित्त) की मंजूरी के साथ की गई थी और यह पूरे भारत में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड, शतरंज, टेबल-टेनिस आदि जैसी कई खेल गतिविधियों का आयोजन करता है।

डीएएससीबी को उपरोक्त सभी राष्ट्रीय खेल प्राधिकरणों जैसे - अखिल भारतीय कैरम महासंघ, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ, भारतीय बैडमिंटन संघ, हॉकी इंडिया, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ आदि द्वारा मान्यता प्राप्त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।