द इंडियन व्यू

रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विस चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजधानी पटना पहुंचे हैं। वे पटना में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बिहार…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
1 min read
रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विस चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजधानी पटना पहुंचे हैं। वे पटना में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बिहार भाजपा के नेताओं संग बड़ा मंथन होगा।

रक्षा मंत्री के पटना हवाई अड्डे पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कई विधायक मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री सिंह एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है। वे बैठक के मुख्य अतिथि हैं जबकि अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे। डॉ. जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली कार्यसमिति बैठक है, जिसे संगठन के स्तर पर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।