द इंडियन व्यू

यूपीएए ने डिस्ट्रिक एथलेटिक्स एसोसिएशन (डीएए) कानपुर को फिर से दी मान्यता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन (यूपीएए) ने डिस्ट्रिक एथलेटिक्स एसोसिएशन (डीएए) कानपुर की मान्यता फिर से बहाल कर दी है। इस बारे में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सचिव पीके…

Ragwendra P Singh
January 22, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन (यूपीएए) ने डिस्ट्रिक एथलेटिक्स एसोसिएशन (डीएए) कानपुर की मान्यता फिर से बहाल कर दी है।

इस बारे में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सचिव पीके श्रीवास्तव ने डीएए कानपुर की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया असंवैधानिक रूप से और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के आवश्यक अनुमोदन के बिना की थी।

साभार : गूगल

इसके अलावा एथलेटिक्स कानपुर का गठन और मान्यता डॉ. देवेश दुबे और पीके श्रीवास्तव को व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचाने के इरादे से किया गया था। इन हालत को देखते हुए यूपीएए की मेरठ में गत 11 जनवरी को हुई स्पेशल जनरल मीटिंग में डीएए कानपुर को फिर से संबद्धता प्रदान कर दी है।

इसके साथ ही कानपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं व गतिविधियों के आयोजन के लिए अधिकृत निकाय के रूप में डीएए कानपुर को फिर से जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अध्यक्ष केएन पाण्डेय व सचिव नरेश कुमार चौधरी होंगे। इसके अलावा अन्य इकाईयों द्वारा कानपुर में आयोजित कोई भी एथलेटिक्स गतिविधि मान्य नहीं होगी।

बताते चले कि एएफआई परिपत्र संख्या 52 के अनुसार, एएफआई की अनुमति के बिना किसी भी जिला इकाई को असंबद्ध नहीं किया जा सकता। हालांकि पीके श्रीवास्तव ने एएफआई से आवश्यक अनुमोदन के बिना कई जिला इकाइयों को असंबद्ध कर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।