यूपी हॉकी इलेवन की दमदार शुरुआत, जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज 6-0 से परास्त
लखनऊ। यूपी हॉकी इलेवन ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज को एकतरफा अंदाज में 6-0 से परास्त किया। 43वीं…
लखनऊ। यूपी हॉकी इलेवन ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज को एकतरफा अंदाज में 6-0 से परास्त किया।
43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में दूसरी ओर यूपी कंबाइंड हास्टल को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, यह मैच सीएजी नई दिल्ली ने 3-1 से जीता।

यूपी हॉकी इलेवन ने जीएसटी एंड सेंट्रल एक्सरसाइज के खिलाफ शुरुआत से अपना दबदबा बनाकर अपने इरादे दर्शा दिए। मैच के 5वें ही मिनट में टीम को पेनाल्टी कार्नर मिला और उज्जवल पाल ने उसे बेहतरीन तरीके से गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद 19वें मिनट में ओलंपियन ललित उपाध्याय ने शानदार मैदानी गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। फिर 22वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर पर उज्जवल पाल ने सटीक निशाना साधा और अपना दूसरा गोल दाग दिया।
यूपी हॉकी इलेवन ने अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखे। कप्तान उत्तम सिंह ने 46वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद 51वें मिनट में केतन कुशवाहा और 57वें मिनट में गौरव यादव ने गोल कर विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
अंत में यूपी हॉकी इलेवन ने 6-0 की जीत से शानदार अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। एक अन्य मैच में सीएजी नई दिल्ली ने यूपी कंबाइंड हास्टल को 3-1 से हराया।
सीएजी को दूसरे ही मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला और भारत महालिंगप्पा ने उसे गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। जवाब में यूपी कंबाइंड हास्टल ने वापसी की कोशिश की और 14वें मिनट में अंशु पांडेय ने शानदार मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
मैच का पहला हाफ बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में सीएजी की टीम ने खेल पर पकड़ बना ली। टीम से 41वें मिनट में त्रिशूल गणपति ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागकर बढ़त दिलाई। इसके बाद 53वें मिनट में वेंकटेश तेलुगू ने भी पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया और यह बढ़त अंत तक कायम रही।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
