द इंडियन व्यू

यूपी योद्धाज ने तमिल थलाइवाज को दी मात, शीर्ष-8 में हुए शामिल

नई दिल्ली। यूपी योद्धाज ने अपना खोया फार्म वापस पा लिया है। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के अपने 15वें मैच में यूपी की टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत तमिल…

Ragwendra P Singh
October 14, 2025
3 min read
यूपी योद्धाज ने तमिल थलाइवाज को दी मात, शीर्ष-8 में हुए शामिल

नई दिल्ली। यूपी योद्धाज ने अपना खोया फार्म वापस पा लिया है। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के अपने 15वें मैच में यूपी की टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत तमिल थलाइवाज को 32-31 के अंतर से हराकर अंक तालिका के शीर्ष-8 में प्रवेश कर लिया है।

यूपी की जीत में गुमान सिंह (8) और गगन गौड़ा (6) के अलावा डिफेंस में हितेश (7) हीरो बनकर उभरे। यूपी को 15 मैचों में छठी और लगातार दूसरी जीत मिली है जबकि थलाइवाज इतने ही मैचों में नौवीं हार मिली। थलाइवाज के लिए अर्जुन देसवाल (7) और डिफेंस में सागर राठी (5) ही चमक दिखा सके। बहरहाल, यूपी ने मैच की अच्छी शुरुआत की।

गगन ने लगातार दो रेड पर अंक लेकर उसे तीन मिनट बाद 4-3 से आगे कर दिया था। फिर डिफेंस ने शफागी को डैश कर स्कोर 6-3 कर दिया। इसके बाद भवानी ने पांच के डिफेंस में डू ओर डाई रेड पर अंक लिया। इसके बाद गगन ने बोनस लेकर यूपी को फिर एक अंक से आगे कर दिया। 10 मिनट बाद हालांकि स्कोर 8-8 हो गया था।

ब्रेक क बाद गगन ने एक और बोनस के साथ यूपी को आगे कर दिया लेकिन फिर यूपी आलआउट नहीं बचा सकी लेकिन आलइन के बाद शफागी को लपक डिफेंस ने वापसी के संकेत दिए। इसके बाद गुमान ने भी बोनस लिया। यूपी विशेष रणनीति के तहत डू ओर डाई पर खेल रही थी।

इस पर अमल करते हुए डिफेंस ने शफागी को डैश कर दिया। इसके बाद हितेश ने देसवाल को लपक थलाइवाज को बड़ा झटका दिया। हाफटाइम के बाद गुमान ने सुपर रेड के साथ न सिर्फ स्कोर 16-17 किया बल्कि थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया।

फिर हितेश ने शफागी और फिर कंडोला को लपक थलाइवाज को एक खिलाड़ी तक सीमित किया और फिर आलआउट लेकर 22-21 की लीड ले ली। गुमान के शानदार एस्केप के बाद हितेश ने देसवाल को लपक अपना हाई-5 पूरा किया। इस बीच गुमान और भवानी ने लगातार दो अंक के साथ स्कोर 26-22 कर दिया।

फिर गुमान ने मल्टीप्वाइंटर के साथ ब्रेक के बाद वापसी की और थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया लेकिन देसवाल ने उसे इस स्थिति से निकाल लिया।

फासला अब 2 का रह गया था। हालांकि डिफेंस ने अगली रेड पर उनका शिकार कर लिया। इसके बाद भवानी ने सागर को बाहर कर स्कोर 30-26 किया और फिर हितेश ने शफागी को बैकहोल्ड कर फासला 5 का कर दिया लेकिन सुपर टैकल के साथ थलाइवाज ने फासला 3 का कर दिया।

हालांकि यूपी के डिफेंस ने आशीष को लपक फासला फिर 4 का कर दिया। इसके बाद थलाइवाज ने सुपर टैकल किया लेकिन वह एक अंक से मैच हार गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।