द इंडियन व्यू

यूपी ग्रेस व राउंडग्लास हॉकी अकादमी सेमीफाइनल में

लखनऊ। पिछली विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) और मेजबान यूपी ग्रेस ने 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।…

Ragwendra P Singh
February 17, 2025
2 min read
यूपी ग्रेस व राउंडग्लास हॉकी अकादमी सेमीफाइनल में

लखनऊ। पिछली विजेता राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) और मेजबान यूपी ग्रेस ने 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। क्वार्टर फाइनल में राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने मनमोहन सिंह हॉकी अकादमी को 7-1 से और मेजबान यूपी ग्रेस ने रितु रानी हॉकी अकादमी पंजाब को 1-0 से हराया।

35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट

केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में आज यूपी ग्रेस ने अबु हुजैफा के एकमात्र गोल से जीत दर्ज की। अबु हुजैफा ने यह गोल आठवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर दागा। हालांकि दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैदानी गोल दागने की कई कोशिशें की लेकिन आला दर्जे के डिफेंस के चलते गोल करने में नाकाम रही।

पहले क्वार्टर फाइनल में राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने गुरमानवदीप सिंह की हैट-ट्रिक सहित आक्रामक अंदाज के सहारे मनमोहन सिंह हॉकी अकादमी के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। राउंडग्लास से गुरमानवदीप सिंह ने 13वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए शुरुआती गोल दागा। जवाब में एमएम सिंह अकादमी से हर्ष ने 18वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर से बराबरी का गोल दागा।

हालांकि राउंडग्लास हॉकी अकादमी की टीम ने जल्द वापसी की और गुरमानवदीप सिंह ने 23वें मिनट में अपना व टीम का दूसरा गोल करते हुए टीम को दूसरे क्वार्टर में 2-1 की बढ़त दिला दी। उन्होंने 34वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागते हुए हैट-ट्रिक पूरी की।

इसके एक मिनट बाद ही रणवीर सिंह ने प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर को छकाते हुए 35वें मिनट में शानदार गोल दागा। फिर हरकीरत सिंह ने 39वें मिनट में और चौथे क्वार्टर में निशांत तंवर ने 56वें व मानवीर सिंह ने 58वें मिनट में दमदार मैदानी गोल दाग टीम की बढ़त 7-1 कर दी जो अंत तक कायम रही। अन्य क्वार्टर फाइनल में नवल टाटा ओडिशा ने फ्लिकर ब्रदर्स हरियाणा को 8-2 से और राजस्थान ने टीडब्लूसी मणिपुर को 5-4 से मात दी।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच अब 19 फरवरी को खेले जाएंगे जिसमें पहले सेमीफाइनल में राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) बनाम नवल टाटा ओडिशा और दूसरे सेमीफाइनल मे यूपी ग्रेस बनाम राजस्थान का मुकाबला होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।