द इंडियन व्यू

यूपी के भूमेश, हर्षित, हुसैन, वेदांश, शांतनु व अयान पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भूमेश उतरानी, हुसैन अंसारी, हर्षित तोमर, वेदांश, शांतनु शर्मा व अयान खान ने योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों मे…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
यूपी के भूमेश, हर्षित, हुसैन, वेदांश, शांतनु व अयान पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भूमेश उतरानी, हुसैन अंसारी, हर्षित तोमर, वेदांश, शांतनु शर्मा व अयान खान ने योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों मे पुरुष एकल के चौथे दौर में प्रवेश किया।

डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर विनय खंड स्टेडियम व गोमतीनगर विजयंत खंड के बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित क्वालीफाइंग मुकाबलों के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए।

यूपी की सिमरन चौधरी ने महिला एकल के चौथे दौर में जगह बनाई। दूसरी ओर मिश्रित युगल के दूसरे दोर में यूपी के अश्विनी कुमार सिंह व सोनाली सिंह, कुंवर शिवांग व सुजाता सिंह और अस्मित सिंह व रामा सिंह ने जीत दर्ज की। 

पुरुष एकल के तीसरे राउंड में

यूपी के भूमेश उतरानी ने छत्तीसगढ़ के चित्राक्ष लोकवानी को 15-12, 11-15, 15-9 से, हुसैन अंसारी ने दिल्ली के आनंदयंता जुत्शी गोयल को 15-6, 15-11 से, यूपी के वेदांश ने तमिलनाडु के प्रद्योता राव एस. को 15-10, 15-8 से, यूपी के शांतनु शर्मा ने पश्चिम बंगाल के सिद्धार्थ वेंकटारमनन को 12-15, 15-11, 15-11 से, यूपी के सिद्धांत सालार ने हरियाणा के लक्ष्य सिंघल को 15-8, 15-7 से, यूपी के अंश विशाल गुप्ता ने राजस्थान के लक्ष्य को 15-9, 15-11 से, और यूपी के अयान खान ने उत्तराखंड के तुषार भंडारी को 17-15, 15-6 से हराया। यूपी के हर्षित तोमर के खिलाफ तेलंगाना के वेंकट मोनीश ने मैच छोड़ दिया।

मिश्रित युगल के दूसरे राउंड में

उत्तर प्रदेश के अश्विनी कुमार सिंह व सोनाली सिंह ने तमिलनाडु के पी.सिंगीथम व ए.श्रवणन को 15-4, 15-3 से, यूपी के कुंवर शिवांग व सुजाता सिंह ने गौरव देशवाल व श्रीजा गुप्ता (सीएजी/दिल्ली) को 15-9, 17-15 से, यूपी के अस्मित सिंह व रामा सिंह ने आरबीआई के भास्कर चक्रवती व रसिका राजे को 15-11, 15-8 से और अर्चित सिन्हा व गरिमा सप्रे (यूपी/मध्य प्रदेश) ने अक्षिव दत्ता व नव्या महाजन को 15-7, 15-13 से हराया।

महिला एकल के तीसरे राउंड में

यूपी की सिमरन चौधरी ने महाराष्ट्र की राधिका गाडगिल को 15-7, 18-16 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।