यूपी के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में
लखनऊ। क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील कुमार ने स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान…

लखनऊ। क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व हरियाणा के सुनील कुमार ने स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
यूपी के अंशुमान, वंश यादव व चिन्मय देव भी जीत के साथ दूसरे दौर में
इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के सोमवार को मुख्य ड्रा के पहले दौर में यूपी के छठीं वरीय अंशुमान सिंह और क्वालीफायर वंश यादव व चिन्मय देव चौहान ने भी जीत से अगले दौर में जगह बनाई।
क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई। इसमें हरियाणा के हर्ष मलिक, राजस्थान के अमित, केरल के कौशिक ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया।
मुख्य ड्रा के पहले दौर में लकी लूजर यूपी के ऋषि यादव जब 6-3, 2-0 से आगे थे तभी प्रतिद्वंद्वी पांचवीं वरीय महाराष्ट्र के तनिष्क जाधव ने मैच छोड़ दिया। वहीं क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने सातवीं वरीय हरियाणा के प्रशांत को 6-0, 6-0 से हराकर दूसरा उलटफेर किया।
क्वालीफायर यूपी के वंश यादव ने दिल्ली के सौरव कुमार यादव को एक रोमांचक मुकाबले में डबल टाईब्रेक में 7-6(2), 7-6(3) से हराकर उम्दा जीत दर्ज की।
क्वालीफायर से ही मुख्य ड्रा में पहुंचे यूपी के चिन्मय देव चौहान ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-1, 6-1 से हराते हुए दूसरे दौर में स्थान सुरक्षित किया। छठीं वरीय यूपी के अंशुमान सिंह ने बिहार के वैभव सिंह के खिलाफ 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।
अन्य मैचों में हरियाणा के हर्ष मलिक ने पश्चिम बंगाल के आदित्य को 6-4, 6-4 से, दूसरी वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा ने पश्चिम बंगाल के जसराज को 6-4, 6-2 से, तीसरी वरीय पश्चिम बंगाल के सार्थक गुलाटी ने हरियाणा के आर्यन को 6-4, 6-3 से, राजस्थान के अमित ने हरियाणा के प्रिंगल को 6-1, 6-1 से, केरल के कौशिक ने चौथी वरीय दिल्ली के रिकी चौधरी को 7-5, 6-2 से और दूसरी वरीय मुकिल रामानन ने यूपी के अनुरुद्ध कुमार को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
इस टूर्नामेंट के साथ ही स्वरुप अग्रवाल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय दीक्षित (आईआरएस, सदस्य, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, लखनऊ) ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, रामाकृष्णन (ईएसजी एवं सीएसआर प्रमुख, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड), नरेंद्र ओझा (कंपनी सेक्रेटरी एवं अनुपालन अधिकारी, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड), दीपक टंडन (जीएम–फार्मा, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड) व एसपी गुप्ता (मुख्य वित्तीय अधिकारी, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत एसडीएस से पवन सागर ने किया।
उल्लेखनीय है कि इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट और टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट दो अलग-अलग प्रतियोगिताएं हैं, जिनकी प्राइजमनी क्रमशः एक लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
