द इंडियन व्यू

यूपी के अमर व अभिषेक 'वर्ल्ड मास्टर्स स्पोर्ट्स फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली तैराक अमर अवस्थी और अभिषेक कुमार थाईलैँड में आयोजित होने वाली 'वर्ल्ड मास्टर्स स्पोर्ट्स फिन स्विमिंग चैंपियनशिप' में भारतीय चुनौती पेश करने के लिए बुधवार को रवाना हो गए। ताजनगरी आगरा…

Ragwendra P Singh
April 15, 2026
2 min read
यूपी के अमर व अभिषेक 'वर्ल्ड मास्टर्स स्पोर्ट्स फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली तैराक अमर अवस्थी और अभिषेक कुमार थाईलैँड में आयोजित होने वाली 'वर्ल्ड मास्टर्स स्पोर्ट्स फिन स्विमिंग चैंपियनशिप' में भारतीय चुनौती पेश करने के लिए बुधवार को रवाना हो गए। ताजनगरी आगरा के इन तैराकों का चयन वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन के बैनर तले थाईलैंड के श्रीराचा शहर में 17 से 19 अप्रैल 2026 तक होने वाली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स व फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

उन्होंने बताया कि मंगलौर (कर्नाटक) में दिसंबर 2025 में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप में अमर अवस्थी ने एमवी-1 सरफेस व एमवी-1 (50 मीटर एपनिया) में दो स्वर्ण पदक जीते थे। इस दोरान उन्होंने 50 मीटर एपनिया में 22.13 सेकेंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था।

वहीं अभिषेक कुमार ने सीनियर ए वर्ग की 100 मीटर सरफेस में पदक जीत अपनी प्रतिभा साबित की थी। उनके इसी निरंतर प्रदर्शन और तकनीकी कौशल के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में स्थान दिया गया है। अमर अवस्थी एम वी1 और अभिषेक कुमार सीनियर ए श्रेणी में चुनौती पेश करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स व फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर सतीश यादव व विनय बोस, कोषाध्यक्ष रचना सिंह, यूपी टीम कोच प्रवीण राय, तकनीकी समिति की चेयरमैन रुपा चौरसिया यादव, आगरा एसोसिएशन के सचिव राजेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।