यूपी के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह एकल के क्वार्टर फाइनल में
लखनऊ। पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के दूसरे दिन जीत दर्ज करते हुए एकल के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित…

लखनऊ। पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के दूसरे दिन जीत दर्ज करते हुए एकल के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।
पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह ने उत्तर प्रदेश के ही वंश यादव को 6-4, 6-4 से हराया। वहीं उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह ने उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव के खिलाफ थोड़े संघर्ष के बाद 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। वहीं एकल में अन्य मेजबान खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा ने दिल्ली के वंश बिष्ट को टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में 6-4, 2-6, 7-6(10) से शिकस्त दी।
इसी के साथ दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने दिल्ली के आदित्य कोठारी को 6-3, 6-1 से और चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने बिहार के वैभव सिंह को 6-3, 6-3 से मात दी। इसके अलावा क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने केरल के अरुण कुमार कौशिक को 6-1, 6-1 से, क्वालीफायर राजस्थान के अमित ने महाराष्ट्र के पार्थ आर पाटिल को 6-4, 6-3 से और क्वालीफायर हरियाणा के हर्ष मलिक ने पश्चिम बंगाल के आदित्य कुमार को 1-6, 6-1, 6-0 से पराजित करते हुए अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया।
पुरुष युगल में दो मुकाबलों का फैसला सुपर टाईब्रेक में
दूसरी ओर आज से शुरू हुए पुरुष पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। अरुण कुमार कौशिक व यशार्थ चड्ढा ने शोभित टंडन व सौरभ कुमार सिंह को सुपर टाईब्रेक में 6-1, 3-6, 14-12 से हराया। वहीं राजेश्वर व पांशुल ओबोवेजा ने सुपर टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में वंश यादव व ऋषि यादव को 0-6, 6-4, 10-3 से हराया।इसी के साथ अथर्व शर्मा व अनूप महादेव ने टाईब्रेक में अमित व पार्थ आर पाटिल को 7-6(3), 7-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
पुरुष युगल के अन्य मुकाबलों में सार्थक सूदन व अमृत ने पुलकित पटवारी व आदित्य कोठारी को 6-3, 6-4 से, वंश बिष्ट व मुकिल रामानन ने जॉय दास व वैभव सिंह को 6-0, 6-3 से, ध्रुव घंघास व हर्ष मलिक ने अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार को 6-3, 6-3 से, सुनील कुमार व एकल्व्य सिंह ने परम चंद्रा व पार्थ सारथी शर्मा को 6-0, 6-2 से और चिन्मय देव चौहान व अंशुमान सिंह ने फैज किदवई व मेहर खोसला को 6-2, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
