यूपी की पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने जीता रजत, एथलीट दीपांशी को कांसा
लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने रजत व एथलेटिक्स में दीपांशी सिंह ने कांस्य पदक पदक जीता। देहरादून में शनिवार रात को पुरुष आर्टिस्टिक…

लखनऊ। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने रजत व एथलेटिक्स में दीपांशी सिंह ने कांस्य पदक पदक जीता।

देहरादून में शनिवार रात को पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम फाइनल में उत्तर प्रदेश संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद 212.30 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश टीम में शामिल अभिजीत कुमार, आदित्य सिंह राणा, आशीष कुमार, प्रणव कुशवाहा, सिद्धार्थ वर्मा की टीम ने कोच अंकित त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया।
जिम्नास्टिक के विजेताओं को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आर्शीवाद दिया।

इस स्पर्धा में सर्विसेज की टीम ने 214.90 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि जबकि हरियाणा की टीम 204.90 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर देहरादून में हुई एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में रविवार को महिला लंबी कूद में दीपांशी सिंह ने 6.11 मी.की जंप के साथ कांस्य पदक जीता।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पश्चिम बंगाल की मौमिता मंडल ने 6.21 मी. की जंप के साथ और रजत केरल की सांद्रा बाबू ने 6.12 मी. की जंप के साथ जीता। राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश ने अब तक 10 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में 11वें स्थान पर चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
