यूपी करम की हार, राउंडग्लास हॉकी अकादमी एवं फ्लिकर्स ब्रदर्स की बड़ी जीत
लखनऊ। मेजबान यूपी करम को 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपने दूसरे मुकाबले में एमएम सिंह अकादमी (हरियाणा) के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। 35वीं ऑल…

लखनऊ। मेजबान यूपी करम को 35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपने दूसरे मुकाबले में एमएम सिंह अकादमी (हरियाणा) के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

35वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर (अंडर-14) प्राइज़मनी हॉकी टूर्नामेंट
दूसरी ओर, गुरमानवदीप सिंह की शानदार हैट-ट्रिक की बदौलत राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने एमएम स्पोर्ट्स क्लब, हरियाणा को 5-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में यूपी करम ने एमएम सिंह अकादमी (हरियाणा) के खिलाफ बढ़त के साथ शुरुआत की।
यूपी टीम से 13वें मिनट में राज बेनवंशी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इसके बाद एमएम सिंह अकादमी की टीम ने अटैकिंग खेल दिखाया और 20वें मिनट में गुरकीरत सिंह तथा 29वें मिनट में राजन कुमार के गोल की बदौलत 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर सकी, जिससे मनमोहन सिंह अकादमी ने जीत अपने नाम कर ली।

दूसरी ओर राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब) ने एमएम स्पोर्ट्स क्लब (हरियाणा) को 5-0 से करारी शिकस्त दी। टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया। गुरमानवदीप सिंह ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद 18वें मिनट में हरकीरत सिंह ने मैदानी गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। फिर गुरमानवदीप ने 21वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा और 46वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी हैट-ट्रिक पूरी की।
दूसरी ओर फ्लिकर्स ब्रदर्स ने मेजर ध्यानचंद (हरियाणा) को 10-1 से हराया। इस मैच में अभिषेक ने 5 गोल (3वें, 28वें, 40वें, 44वें और 45वें मिनट में) दागे और अपनी हैट-ट्रिक पूरी की। वहीं, विराट सिंह ने भी 4 गोल (9वें, 14वें, 19वें और 49वें मिनट में) कर अपनी टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया। इसके अलावा, नेवल टाटा ओडिशा ने जय हॉकी अकादमी (तमिलनाडु) को 11-0 से करारी शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
