द इंडियन व्यू

यूईएफए महिला चैंपियंस लीग: एल क्लासिको में बार्सिलोना का दबदबा, रियल मैड्रिड को 6-2 से हराया

मैड्रिड : यूईएफए महिला चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना महिला फुटबॉल टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड महिला फुटबॉल टीम को 6-2 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया…

Ragwendra P Singh
March 26, 2026
2 min read
यूईएफए महिला चैंपियंस लीग: एल क्लासिको में बार्सिलोना का दबदबा, रियल मैड्रिड को 6-2 से हराया

मैड्रिड : यूईएफए महिला चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना महिला फुटबॉल टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड महिला फुटबॉल टीम को 6-2 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। यह मुकाबला प्रतिष्ठित ‘एल क्लासिको’ के रूप में खेला गया, जिसमें बार्सिलोना का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला।

 

मैड्रिड में खेले गए इस मुकाबले में ईवा पाजोर ने दो गोल दागे, जबकि एज्मी ब्रुग्ट्स, आइरीन परेडेस, विकी लोपेज और एलेक्सिया पुटेलास ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रियल मैड्रिड की ओर से लिंडा कैइसेडो ने दोनों गोल किए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

 

बार्सिलोना ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि 30वें मिनट में कैइसेडो ने गोल कर रियल को मैच में वापसी दिलाने की कोशिश की। इसके बाद बार्सिलोना ने लगातार गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया और मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया।

 

दूसरे हाफ में कैइसेडो ने एक और गोल कर अंतर कम किया, लेकिन अंत में पुटेलास ने 89वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 6-2 कर दिया।

 

तीन बार की चैंपियन बार्सिलोना लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब है। टीम पिछले पांच सीजन से फाइनल तक पहुंचती रही है, हालांकि पिछले साल उसे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

 

अब रियल मैड्रिड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले हफ्ते बार्सिलोना में होने वाले दूसरे चरण में बड़ी वापसी करनी होगी, जो आसान नहीं दिख रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।